Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ravichandaran Ashwin ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बनने से मात्र एक कदम दूर

New Project54

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने बेहतरीन तरीके से जीत लिया था। मैच में शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम टेस्ट में नंबर 1 बन गई हैं वहीं इसके अलावा टीम के कई खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। जिसमें से रविचंद्रन अश्विन भी शामिल है। आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग के मुताबिक अश्विन ने दो पोजिशन की छलांग मारी है और विश्व के दूसरे नंबर के टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे अश्विन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में तो कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन दूसरी पारी में वे सर चढ़ कर बोले और 5 विकेट झटके। इसी प्रदर्शन के चलते अब टेस्ट रैंकिंग में अश्विन के 846 अंक हो गए हैं और अब वे टॉप पर मौजूद पेट कमिंस से मात्र 21 प्वाइंट पीछे हैं। जिसे वे अगले मैच में शानदार प्रदर्शन करके हासिल कर सकते हैं। बता दें कि 2016 में अश्विन ने अपने करियर की हाईएस्ट रैंकिंग हासिल की थी और वे टॉप पर थे हालांकि इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला है। रविचंद्रन अश्विन इस मैच से पहले चौथे नंबर पर थे लेकिन अब उन्होंने जेम्स एंडरनस और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है और दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

ICC Rankings: ये हैं टेस्ट के टॉप- 5 गेंदबाज

1. पैट कमिंस
2. रविचंद्रन अश्विन
3. जेम्स एंडरसन
4.ओली रॉबिनसन
5. जसप्रीत बुमराह

IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो। सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now