Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेणुका की बॉल पर ऋचा घोष ने एक हाथ से लपका अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

IND W Vs ENG W Renuka Singh Richa Ghosh Danni Wyatt

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शनिवार को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 3 ओवर में 3 विकेट चटका डाले। रेणुका ने धमाकेदार गेंदबाजी की शुरुआत पहले ही ओवर से की। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर इंग्लिश टीम को बड़ा झटका दिया और डेनी वॉट को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रेणुका की बॉल पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने एक हाथ से इतना शानदार कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

डाइव लगाकर एक हाथ से लपका बेहतरीन कैच

रेणुका ने जैसे ही पहले ओवर की तीसरी गेंद डाली, डेनी ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। इधर, विकेटकीपर ऋचा घोष हरकत में आईं और डाइव मारकर एक हाथ से इतना बेहतरीन कैच लपका कि सब दंग रह गए। आखिरकार ऋचा घोष की शानदार फील्डिंग के चलते वॉट को डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद रेणुका ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने अगले दो ओवरों में एलिस केप्सी को 3 और सोफिया डंकले को 10 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रेणुका ने अपने पहले तीन ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। टीम में एक बदलाव किया गया। प्लेइंग इलेवन में देविका वैद्य की जगह शिखा पांडे को जगह दी गई।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

सोफिया डंकले, डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), कैथरीन साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now