Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेणुका सिंह on fire, 4 ओवर में चटका डाले 5 विकेट

IND W Vs ENG W Renuka Singh

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में इंग्लैंड को जोर का झटका दे दिया।

खाता भी नहीं खोल सकीं वॉट

रेणुका सिंह ने डेनी वॉट को तीसरी ही गेंद पर आउट कर दिया। वॉट खाता भी नहीं खोल सकीं और डक पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद अपना दूसरा ओवर फेंकने आईं रेणुका ने तीसरे नंबर की बल्लेबाज एलिस केप्सी को शिकार बनाया। रेणुका की घातक गेंद पर केप्सी गच्चा खा गईं और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गईं। केप्सी ने महज 3 रन बनाए। भारतीय टीम को रेणुका सिंह ने शानदार शुरुआत दिलाकर इंग्लैंड के दो विकेट महज 2.1 ओवर में चटका डाले।

इसे भी पढ़ें:  इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरेंगे धोनी! देखिए CSK की संभावित मजबूत प्लेइंग 11

लास्ट ओवर में दो गेंदों पर चटकाए दो विकेट

इसके बाद जोश से भरीं रेणुका सिंह ने अपने तीसरे ओवर में ओपनर सोफिया डंकले को बोल्ड कर इंग्लिश बल्लेबाजों की बैंड बजा डाली। रेणुका ने 3 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद आखिरी ओवर डालने आईं रेणुका ने दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड की बखिया उधेड़ दी। रेणुका ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने लास्ट ओवर में विकेटकीपर एमी जोंस को 40 और कैथरीन ब्रंट को डक पर पवेलियन भेजा। रेणुका की शानदार गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 151 रन बना सकी। इंग्लैंड की बल्लेबाज नेट ब्रंट ने 50, कप्तान हीदर नाइट ने 28 और विकेटकीपर एमी जोंस ने 40 रनों का योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  बकरी वाली लड़की की बैटिंग से गदगद हुए क्रिकेट के भगवान सचिन, Tweet कर कही ये बात

और पढ़िए – 

टीम इंडिया ने किया एक बदलाव

कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले के बारे में कहा कि इसके पीछे का कारण मौसम है। उन्होंने टीम में एक बदलाव किया। देविका वैद्य की जगह शिखा पांडे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

और पढ़िए –

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

सोफिया डंकले, डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), कैथरीन साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

इसे भी पढ़ें:  बाबर आजम के खिलाफ मोहम्मद आमिर क्यों उगलते हैं आग? गेंदबाज ने बताई वजह

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे राजेश्वरी गायकवाड़,

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now