Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘Rohit Sharma में दिख रहा था अहंकार’ भारतीय कप्तान पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कह दी ये बड़ी बात

IND Vs AUS 3rd Test Matthew Hayden Rohit Sharma 1

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया और एक बड़ा स्कोर रखने का सोचा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया और टीम को 109 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टीम का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा का गिरा जो कि कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 12 रनों पर आउट हो गए। वहीं रोहित की इस खराब परफॉर्मेंस पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेथ्यू हैडन भड़क उठे हैं और उन्होंने कप्तान पर आलसी पारी खेलने और अहंकार में होने का भी आरोप लगाया है।

कप्तान सामने से नेतृत्व करता है- हेडन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने नागपुर में एक शतक भी जड़ा था। दिल्ली में भी वह शानदार लय में नजर आए थे लेकिन इंदौर में वे शुरुआत से ही बिखरते नजर आए और पहले ही ओवर में दो बार आउट होने से बचे इसके बाद भी वह शॉट मारने गए और आउट हो गए जिसपर हेडन ने नाराजगी जताई है और कहा है कि कप्तान को सामने से टीम को लीड करना चाहिए।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि – ‘मुझे लगता है कि कुछ भूलने योग्य शॉट्स हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। रोहित शर्मा और मैंने हमेशा टेस्ट मैच क्रिकेट के बारे में यही कहा है कप्तान सामने से नेतृत्व करता है। वह आउट कुछ ऐसा है जो रोहित पीछे देखेंगे और सोचेंगे शायद मैं थोड़ा आलसी था, शायद मैं थोड़ा आशंकित था।’

हेडन यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि सामने डेविड वॉर्नर और कप्तान नहीं है ऐसे में आप दबाव बना सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक रोहित शर्मा के व्यवहार में थोड़ी शालीनता के साथ थोड़ा अहंकार भी मिला हुआ था।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now