Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा ने ईशान किशन को दौड़ाया, बल्लेबाजों के लिए भेज दिया ये मैसेज, देखें वीडियो

IND Vs AUS Rohit Sharma Ishan Kishan1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के मैदान में खेले जा रहे तीसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे दिन के तीसरे सेशन में टीम इंडिया के 9 विकेट 155 रन पर गिर गए। खास बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों पर बिफर गए। बल्लेबाजों को डिफेंसिव खेलता देख रोहित शर्मा तुरंत हरकत में आए। उन्होंने ईशान किशन को मैसेंजर बनाकर मैदान पर भेज दिया।

रोहित शर्मा ने इशारे से बुलाया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 52वें ओवर के बाद नजर आया। टीम इंडिया के 7 विकेट 144 रन पर गिर गए थे। पुजारा 52 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित दोनों बल्लेबाजों की बैटिंग एप्रोच से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने हाथ का इशारा कर ईशान किशन को अपने पास बुलाया। ईशान जब पास बैठे तो उन्होंने उन्हें कुछ समझाया और इसके बाद मैदान पर भेज दिया।

ईशान ने पहुंचाया कप्तान का मैसेज

ईशान ने कप्तान का मैसेज पहुंचाने में देर नहीं की। वे अगले ही ओवर में हाथ में पानी की बोतल लिए दौड़ते हुए गए और सीधे पुजारा के पास पहुंचे। उन्होंने पुजारा से डिफेंसिव क्रिकेट न खेलने का मैसेज पहुंचाया। यही मैसेज उन्होंने अक्षर पटेल को भी दिया। हालांकि इसके बाद पुजारा मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 57वें ओवर तक आउट हो गए। पुजारा को नाथन लायन ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उमेश यादव भी डक पर आउट हो गए। हालांकि अक्षर पटेल अंत तक मैदान में डटे रहे। टीम इंडिया ने 9 विकेट गिरने के बाद 155 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 65 रनों की लीड ले ली है।

टीम इंडिया 163 रनों पर आउट

टीम इंडिया के बल्लेबाज महज 163 रनों पर आउट हो गए। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदें खेलीं और एक भी रन नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का लक्ष्य मिला है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now