Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sachin से पहले सिर्फ इस दिग्गज के लगे हैं 3 स्टैच्यू….जानिए कौन है क्रिकेट का पहला ‘भगवान’

New Project226

CK naidu: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 50वें जन्मदिन पर एक खास तोहफा मिलने जा रहा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की भव्य मूर्ति लगने की तैयारी कर ली है, जिसका जिसका अनावरण 2023 ICC वर्ल्ड कप के दौरान किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सचिन ऐसे दूसरे खिलाड़ी होंगे, जिनका स्टेडियम में जिनका स्टैच्यू लगेगा। सचिन से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर के 3 स्टैच्यू लग चुके हैं। आखिर कौन है ये दिग्गज नीचे जानिए…

दरअसल, जब भारत में क्रिकेट का उदय हुआ तब एक खिलाड़ी उभरकर सामने आया, जिसने अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया। नाम था सी. के. नायडू। ये वही सीके नायडू हैं, जो इंडियन टेस्ट टीम के पहले कप्तान बने। बाद में उन्हें भारत के प्रथम क्रिकेटर के रुप में पद्‌मभूषण” से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें:

कहां-कहां लगे सीके नायडू के स्टैच्यू

टीम इंडिया के पहले कप्तान सीके नायडू के देश में तीन स्टैच्यू लगे हैं। यह सभी देश के अलग-अलग स्टेडियम में लगाए गए हैं। पहला स्टैच्यू नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में है, जबकि दूसरा आंध्र और तीसरा स्टैच्यू इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मौजूद हैं। वैसे तो भारत के कई खिलाड़ियों के वैक्स स्टैच्यू हैं, लेकिन स्टेडियम में नायडू के बाद सचिन ऐसे दूसरे क्रिकेटर बनेंगे जिनका स्टेडियम में स्टैच्यू लगने जा रहा है।

कौन हैं सीके नायडू

सीके नायडू का जन्म 31 अक्टूबर 1895 में महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले कोठारी सूर्य प्रकाश राव नायडू के घर हुआ था। जो बाद में सी.के नायडू के नाम से पहचाने गए। उनका पूरा नाम कोट्टेरी कनकैया नायडू था। नायडू के पिता पेशे से वकील थे। मतलब घर की स्थिति अच्छी थी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में अलग पहचान बनाई और बाद में वह ‘पद्‌मभूषण” से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1932 में इंडियन टीम के पहले कप्तान बने थे सीके नायडू

जब भारत को ‘टेस्ट स्टेटस’ मिला तो सीके नायडू को 1932 में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान चुना गया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को कड़ी टक्कर दी थी। उस मुकाबले में नायडू के बल्ले से 40 रन निकले थे। 1936 में सीके नायडू ने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।

सीके नायडू का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर

सीके नायडू ने 207 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.94 के औसत से 11825 रन बनाए। करियर में उन्होंने 26 शतक और 58 अर्धशतक बनाए। खास बात ये है कि गेंदबाजी में भी इस दिग्गज ने कमाल दिखाया और बतौर ऑफ-ब्रेक स्पिनर उन्होंने 411 विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट खेले

टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट खेले हैं। जिसकी 14 पारियों में कुल 350 रन बनाए। उनका एवरेज 25 का रहा। जबकि हाई स्कोर 81 रन रहे। 7 मैचों में उन्होंने भारत के लिए 9 विकेट भी निकाले। 40 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर रहा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now