Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sarah Taylor की ‘पार्टनर’ हुई प्रेग्नेंट, सोनोग्राफी के साथ फोटो डालकर दी खुशखबरी

Sarah Taylor

नई दिल्ली: इंग्लैंड की पूर्व स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सारा ने एक ट्वीट डालकर अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है। दरअसल, उनके घर नए मेहमान की खुशखबरी आने वाली है और उस बच्चे की मां कोई और नहीं बल्कि उनकी पार्टनर डायना बनेंगी। जी हां, सारा ने ट्विटर पर इस रिलेशनशिप का खुलासा खुद ही कर दिया है। साथ ही ये भी बताया है कि उनकी पार्टनर प्रेग्नेंट है।

डायना ने कभी हार नहीं मानी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टेलर ने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टनर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सफर आसान नहीं रहा है। एक मां बनना हमेशा से मेरे साथी का सपना रहा है। यात्रा आसान नहीं रही है, लेकिन डायना ने कभी हार नहीं मानी है। मुझे पता है कि वह सबसे अच्छी मां बनेंगी। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। 19 सप्ताह तक जाने के लिए जीवन बहुत अलग होगा! आप पर गर्व है।

वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान बना चर्चा का विषय

2019 में टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनका ये पोस्ट वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा का विषय बन गया है। सारा ने अपने 126 एकदिवसीय मैचों में सात शतक और 20 अर्धशतक बनाए थे, जबकि 90 T20I पारियों में 2,177 रन जड़े थे। उन्होंने 10 बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया और 330 रन बनाए। सारा 2017 में इंग्लैंड की विजयी विश्व कप टीम का हिस्सा थीं।

पुरुषों की टीम की कोच हैं सारा टेलर

टेलर ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि “यह एक कठिन निर्णय रहा है, लेकिन मुझे पता है कि यह मेरे लिए और मेरे स्वास्थ्य के लिए आगे बढ़ने के लिए सही है। मैं अपने टीम के साथियों और ईसीबी को मेरी यात्रा के लिए धन्यवाद देती हूं।” टी 10 लीग के लिए टीम अबू धाबी की सहायक कोच नामित किए जाने के बाद 2021 में वह पुरुषों की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच बन गई थीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now