Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान ने क्यों पहना था चश्मा?….हरमनप्रीत का जवाब आपको भावुक कर देगा

New Project181

INDW vs AUSW: गुरुवार 23 फरवरी का दिन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा निराश करने वाला रहा। देश की बेटियों ने टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में 5 रनों से मुकाबला गंवा दिया। सेमीफाइनल में मिली 5 रनों से हार के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत बेहद भावुक थीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत की आंखों से आंसू छलके। वह अपनी सीनियर साथी रहीं अंजुम चोपड़े के गले लगकर रोती दिखीं। इसके बाद जब वह प्रजेंटेशन के लिए पहुंचीं तो आंखों पर सनग्लासेस पहना हुआ था। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने भावुक कर देने वाली बात कही, जिसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

मैं वादा करती हूं देश को आगे इस तरह निराश नहीं होने देंगे- कौर

कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि ‘मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मेरा रोना देखे। इसलिए मैंने यह चश्मा पहन रखा है। मैं वादा करती हूं, हम सुधार करेंगे और देश को फिर से इस तरह निराश नहीं करेंगे।’ इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि आंसू क्यों हैं? इस पर कौर ने कहा कि ‘जिस तरह से मैं रन आउट हो गई। कुछ भी इससे खराब नहीं हो सकता था। हम आखिरी गेंद पर जाने से खुश थे, हम आखिरी गेंद तक लड़ना चाहते थे।’

यह लंबे समय तक दर्द देता रहेगा- कौर

सेमीफाइनल में कप्तान अजीब रनआउट हुई थीं। जिसे लेकर उन्होंने किस्मत को कोसा और कहा कि ‘इससे ज्यादा निराश महसूस नहीं कर सकती। जेमी रोड्रिग्स के साथ मिलकर मैच बना लिया था। हम जीत की उम्मीद करने लगे थे, लेकिन रन आउट के बाद सबकुछ बदल गया। यह लंबे समय तक दर्द देता रहेगा।’

‘हमने अच्छा क्रिकेट खेली’

मैच के बाद भारतीय कप्तान कौर ने कहा कि ‘हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली। आज कुछ ऐसा था जहां हम अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहते थे। हममें से कुछ ने ऐसा किया। खराब फील्डिंग पर उन्होंने कहा- हमने एक बार फिर कुछ आसान कैच लपके। जब आपको जीतना है, तो आपको अपने मौके लेने होंगे। हम केवल इन (गलतियों) से सीख सकते हैं।

कप्तान हरमन के रनआउट से बदल गया था मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच कैपटाउन में खेला गया था। इस रोमांचक सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों से जीत दर्ज की। एक वक्त टीम इंडिया को 33 बॉल पर 41 रन की जरूरत थी। रिचा घोष और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर थीं। तभी कप्तान हरमन रनआउट हो गईं। इसके बाद मैच पलट गया और भारतीय टीम आखिरी 32 बॉल पर 34 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच हार गई।

टी20 महिला विश्वकप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का पूरा हाल

पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी और बोर्ड पर 172 रन लगाए थे। कंगारू टीम के लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मेग लेनिंग ने नाबाद 49 रन बनाए। भारत 173 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इससे पहले भारत को पिछले वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now