Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिकंदर रजा बन गए सूर्या, ताबड़तोड़ कूट डाले छक्के, देखें वीडियो

PSL 2023 Sikandar Raza Six

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच नजर आ रहा है। गुरुवार को लाहौर कलदंर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में कलंदर्स के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने ऐसी धमाकेदार बल्लेबाजी की कि दुनिया दंग रह गई। रजा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वे उस वक्त मैदान में आए जब कलंदर्स के 7 विकेट महज 50 रन पर गिर चुके थे। ऐसे में सिकंदर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और 200 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखा दिया।

सिकंदर रजा ने लूट ली महफिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस दौरान रजा ने एक से एक लाजवाब शॉट खेलकर महफिल लूट ली। उन्होंने सूर्या स्टाइल में विकेट के आगे-पीछे शानदार छक्के ठोक डाले। एक ऐसा ही नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। नवाज रजा को तीसरी गेंद डालने आए तो बल्लेबाज ने घुटने मोड़े और डीप फॉरवर्ड पर ऐसा छक्का उड़ाया कि बॉल काफी देर तक हवा में रहकर दर्शकों के पास जा गिरी। एक छक्का ठोक रजा के हौसले बुलंद हो गए।

एक छोर पर डटे रहे सिकंदर रजा

अब बारी थी अगले ओवर की, उमैद आसिफ की पहली ही गेंद पर रजा ने एक बार फिर कहर बरपाया और सूर्या की स्टाइल में फाइन लेग के ऊपर से धमाकेदार छक्का कूट डाला। उनका ये छक्का देख उमैद दंग रह गए। रजा आखिर तक बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन टस से मस नहीं हुए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद वे मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 34 गेंदों में 8 चौके-3 छक्के ठोक 208.82 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन जड़े। लाहौर कलंदर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 148 रनों पर आउट हो गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now