Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Srikar Bharat ने ठोका तूफानी छक्का….स्टीव स्मिथ ने भी किया सलाम

New Project228

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट का आज पहला दिन है। टीम इंडिया पहले दिन के पहले सेशन में ही 7 विकेट खो चुकी है। 7वें विकेट के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज Srikar Bharat आउट हुए। उन्होंने 30 गेंद में 17 रन बनाए और नाथन लायन का शिकार बने।

भरत ने ठोका तूफानी छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए Srikar Bharat ने अपनी इस पारी में 1 चौका और एक तूफानी छक्का लगाया। भरत ने टॉड मर्फी के खिलाफ 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर घुटना टेका और मिड विकेट के ऊपर से तूफानी छक्का ठोक दिया।

भरत के छक्के से चौंक गए स्मिथ

श्रीकर भरत के इस छक्के को देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भी हैरान रह गए। उन्होंने इस छक्के को सलाम किया और सम्मान में सिर भी हिलाया। उनका रिएक्शन बता रहा था कि भरत के छक्के में बाकई क्लास था। हालांकि भरत बड़ी पारी नहीं खेल पाए और नाथन लायन ने LBW आउट कर दिया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया इंदौर टेस्ट लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले दिन लंच तक 7 विकेट खो दिए हैं। इंदौर की पिच स्पिनर्स के लिए मदद दे रही है। सभी विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अक्षर पटेल 6 जबकि रविंचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में मुश्किल स्थिति में है।

टीम इंडिया प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now