Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

स्टंप से दूर जा रही थी गेंद, Joe Root ने पलटकर खेला रचनात्मक शॉट, देखें वीडियो

ENG Vs NZ 2nd Test Joe Root Nil Wagner Suryakumar Yadav

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटका दिए। हालांकि बाद में जो रुट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और फिलहाल 200 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी कर क्रीज पर डटे हुए हैं। इस साझेदारी में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रुट का भी शानदार योगदान रहा है। रुट ने जहां एक तरफ पारी को संभाले रखा साथ ही कई रचनात्मक शॉट भी खेले जिसे हर कोई देखता रह गया।

जो रुट ने फिर खेली रिवर्स स्वीप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट टेस्ट के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक हैं। रुट आमतौर पर अपने साधारण खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन जब से इंग्लैंड की टीम ने बेजबॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया है उन पर भी तेजी से रन बनाने का बुखार चढ़ गया है और वे कई रचनाच्मक शॉट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वे एक ऐसे ही शॉट पर आउट हो गए थे जिसके बाद लग रहा था कि दूसरे टेस्ट में वे साधारण शॉट्स ही खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने एक बार फिर से शानदार रिवर्स स्वीप खेल दी और सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल तीन विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर उतरे रुट ने पारी की शुरुआत को धीमी की लेकिन 63वें ओवर में वे अपने आप को रोक नहीं पाए और वेगनर की गेंद पर उन्होंने शानदार शॉट खेला। ओवर की तीसरी गेंद वेगनर ने रुट से दूर फेंकी इस पर वे पलट गए और गेंद के पास जाकर एक शानदार रिवर्स स्वीप खेल दी। इस खूबसूरत स्वीप के चलते उनके खाते में एक और चौका जुड़ गया और उन्होंने ये भी बता दिया कि वे ऐसे शॉट्स खेलने से डरते नहीं हैं।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now