Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Stuart Broad ने Williamson को किया क्लीन बोल्ड, video

Stuart Broad Clean Bowled Kane Williamson Watch Video

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कीवी टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड के 63 रन पर पांच विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल टीम को जीत के लिए 331 रनों की जरूरत है। जो आसान नजर नहीं आ रहा। कीवी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी सस्ते में लौट गए।

Williamson को Broad ने किया बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरी पारी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Stuart Broad ने कहर बरपा दिया। उन्होंने चार कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसमें चारों के चार बल्लेबाजों को बोल्ड किया। Stuart Broad की तेज रफ्तार से अंदर आती गेंद को Williamson बिल्कुल भी नहीं पढ़ पाए और गेंद सीधी उनके स्टंप उखाड़ ले गई। कुछ देर तक तो विलियमसन को भी समझ नहीं आया कि गेंद इतनी तेजी से अंदर कैसे आई। हालांकि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो स्टंप बिखर चुके थे। विलियमसन दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए।

Broad की घातक गेंदबाजी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टु्अर्ट ब्रॉड ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। Broad किस घातक अंदाज में बॉलिंग कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने चारों के चार बल्लबाजों को क्लीन बोल्ड किया है।

कीवी टीम पर हार का खतरा

फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम पर हार का खतर मंडरा रहा है। न्यूजीलैंड के 63 रनों पर 5 विकेट गिर चुके हैं। जबकि अभी भी टीम को जीत के लिए 331 नरों की जरुरत है। फिलहाल Michael Bracewell 25 रन और Daryl Mitchell 13 रन बनाकर क्रीच पर जमे हुए हैं। पिछली पारी के शतकवीर Tom Blundell भी दूसरी पारी में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्हें ब्रॉड ने ही क्लीन बोल्ड किया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now