Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सूर्या बनने की कोशिश कर रहे थे Miller, Haris Rauf ने उखाड़ डाला स्टंप

Haris Rauf Clean Bowled David Miller

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (pakistan super league) में पहला ही मुकाबला रोमांचक हुआ है। लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर को आखिरी गेंद पर जीत मिली। लेकिन एक वक्त लाहौर की सांसें भी अटक गई थी। इस मैच में लाहौर के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने डेविड मिलर (David Miller) को खतरनाक बोल्ड मारा।

सूर्या बनने में मिलर बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मामला मैच की दूसरी पारी के 18वें ओवर का है। मुल्तान को 12 गेंदों में जीत के लिए 29 रनों की जरुरत थी। ऐसे में मुल्तान के बल्लेबाज मिलर तेजी से रन बनाने की कोशिश में जुटे थे। उन्होंने हारिस की गेंद पर पीछे हटकर सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में शॉट् लगाने की कोशिश की। लेकिन वह पूरी तरह से गच्चा खा गए और हारिस रऊफ की सटीक यॉर्कर ने उनका स्टंप उखाड़ दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

मिलर ने बनाए 25 रन

मुल्तान सुल्तान की तरफ से खेलते हुए डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए। लेकिन मिलर लाहौर के गेंदबाजों के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और वापस पवेलियन लौट गए। हारिस रऊफ ने जैसे ही मिलर का विकेट लिया, वैसे ही लाहौर की जीत की उम्मीदें बढ़ गई।

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग की रंगारंग शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच खेल गया। जहां दोनों टीमों के बीच मुकाबला आखिरी गेंद तक गया। मुल्तान को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 6 रनों की जरुरत थी, लेकिन बल्लेबाज केवल चौका ही मार पाया। इस तरह से लाहौर ने पहला मुकाबला 1 रन से जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now