Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Sushmita Sen

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें इसके बाद एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। हालांकि वह अब ठीक हैं। गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर  पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने फैंस को इस खबर के बारे में जानकारी दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट में कही ये बात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

47 साल अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने पिता सुबीर सेन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था…एंजियोप्लास्टी हुई…स्टेंट भी लगाया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे डॉक्टर ने पुष्टि की है कि ‘मेरा दिल बड़ा है।’ समय पर मदद के लिए लोगों का धन्यवाद…। अच्छी खबर यह है कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन जीने के लिए तैयार हूं। मैं आप लोगों से बेहद प्यार करती हूं !!!!

सुष्मिता सेन को बीवी नंबर 1, डू नॉट डिस्टर्ब, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यों किया, तुमको ना भूल पाएंगे और नो प्रॉब्लम जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘आर्या’ सीरीज के साथ एक्टिंग में वापसी की। एक्ट्रेस जल्द ही सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आएंगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now