Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Suzie Bates ने रचा इतिहास, बन गईं ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज

Womens T20 World Cup Suzie Bates

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 61 गेंदों में 81 रन ठोककर ये मुकाम हासिल किया। सलामी बल्लेबाजों ने पहले छह ओवरों में 49 रन बनाए।

20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन ठोके

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने न केवल खुद का रिकॉर्ड बनया बल्कि न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट के अब तक के सर्वोच्च स्कोर तक भी पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी और 71 रन से मुकाबला हार गई। केप टाउन में बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम ने ये बड़ी जीत हासिल की।

बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर

इस हार के बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के पास अभी भी शीर्ष दो में जगह बनाने का एक मौका है। हालांकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का मुकाबला उलटफेर कर सकता है। वहीं व्हाइट फर्न्स को आगे जाने के लिए सबसे पहले श्रीलंका को हराना होगा। अंक तालिका में श्रीलंका से आगे निकलने के लिए उन्हें ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now