Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

T-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, 8 साल बाद लौटा 32 साल का बल्लेबाज

BAN Vs ENG T20 Rony Talukdar

नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश दौरे पर है। यहां टीम ने बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 विकेट से जीता। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों टी-20 सीरीज खेलेंगी। तीन मैचों की सीरीज 9 से 14 मार्च तक खेली जाएगी। इसके लिए बांग्लादेश ने टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए अपनी टी20 टीम में पांच बदलाव किए हैं। रोनी तालुकदार ने आठ साल बाद टीम में वापसी की है। वहीं शमीम हुसैन ने दो साल बाद एक बार फिर टीम में जगह बनाई है। इसी के साथ तौहीद ह्रदयॉय, रेजौर रहमान और तनवीर इस्लाम को बांग्लादेश की टी20ई टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा रहे यासिर अली, एबादत हुसैन, मोसद्देक हुसैन, शोरिफुल इस्लाम और सौम्य सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद बांग्लादेश 9 मार्च को चटोग्राम, 12 व 14 मार्च को मीरपुर में तीन टी20 मैच खेलेगा।

कौन हैं रोनी तालुकदार

नारायणगंज बांग्लादेश में जन्मे रोनी तालुकदार 32 साल के हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 98, लिस्ट ए के 123 और टी-20 के 98 मैच खेले हैं। उनके भाई जॉनी तालुकदार भी क्रिकेटर रहे हैं। खास बात यह है कि रोनी ने बांग्लादेश के लिए सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जुलाई 2015 में उन्होंने डेब्यू किया था। वे इस मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वे 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे। हाल ही उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली थी। संभवतया उन्हें इसी के आधार पर टीम में सलेक्ट किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए बांग्लादेश की टीम:

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शंटो, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नसुम अहमद, नुरुल हसन सोहन, शमीम हुसैन, रोनी तालुकदार , तौहीद हृदय, रेजौर रहमान राजा, तनवीर इस्लाम

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now