Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टेनिस के बाद अब क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरेंगी Sania Mirza, आरसीबी के साथ इस भूमिका में आएंगी नजर

WPL 2023 Sania Mirza RCB

WPL 2023: भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास ले लिया है और अब वे क्रिकेट के मैदान पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने को तैयार हैं। दरअसल वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सत्र में भाग ले रही रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने सानिया मिर्जा को अपनी टीम का मेंटर बनाया है। सानिया का यह कदम महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा। सानिया को क्रिकेट से प्यार है और उन्हें अक्सर क्रिकेट स्थलों पर देखा गया है। उनके पति शोएब मलिक भी एक शानदार क्रिकेटर ही हैं और वे इस खेल को काफी पसंद करती हैं।

टेनिस में शानदार रहा सानिया का करियर, हासिल की कई उपलब्धियां

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय महिला टेनिस स्टार ने अपने करियर में 6 बार युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और साथ ही वह डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग भी हासिल कर चुकी हैं। महिला एकल में 27 उनकी बेस्ट रैंकिंग रही है। उन्होंने ये रैंकिंग 2005 में US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचने के बाद हासिल की थी। उन्होंने पहली बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में कामयाबी हासिल की थी। उन्हें अर्जून अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सानिया एक आदर्श रोल मॉडल हैं

मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा की नियुक्ति पर, राजेश वी मेनन, हेड और वाइस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अध्यक्ष ने कहा, “हम आरसीबी महिला टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वह अपने खेल करियर में कई चुनौतियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प से उपजी सफलता के साथ एक आदर्श रोल मॉडल हैं।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now