Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tim Southee की गेंद स्विंग होकर स्टंप में धुसी, खुली रह गई Chandimal की आंखें, देखें वीडियो

NZ Vs SL 1st Test Tim Southee Dinesh Chandimal

NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टीम साउदी अपनी गेंदबाजी से खतरनाक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 5 विकेट झटके वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने एक शानदार गेंद डालकर सेट बल्लेबाज चांदीमल को क्लीन बोल्ड कर दिया।

साउदी की गेंद पर हिल नहीं पाए चांदीमल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 45 ओवर तक चार विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद दिनेश चांदीमल और एंजेली मेथ्यू ने 100 रन की साझेदारी की। ये पार्टनर्शीप तोड़ना मुश्किल साबित हो रहा था ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान टीम साउदी ने नई गेंद ली।

नई बॉल मिलते ही वे खुद गेंदबाजी करने आए और 82वें ओवर की पहली गेंद चांदीमल से बाहर की ओर डाली। वहीं दूसरी बॉल पर उन्होंने अचानक लाइन और लेंथ चेंज की और सभी को हैरान कर दिया। दरअसल साउदी ने गेंद सीधे जड़ में डाल दी जो कि स्टंप में घुस गई। इसे देखकर चांदीमल हैरान रह गए और उनकी आंखे खुली रह गई।

मैच का लेखा-जोखा

मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 355 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल के शतक के चलते 373 रन बनाए। वहीं तीसरे दिन के अंत तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 302 रन बनाए हैं और अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रन बनाने होंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now