Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Tim Southee ने खड़े-खड़े जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, MS Dhoni के रिकॉर्ड की कर दी बराबरी, देखें वीडियो

NZ Vs ENG Tim Southee MS Dhoni

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। इंग्लैंड ने पहली पारी 435 रनों पर घोषित की जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवा दिए है और टीम साउदी और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर मौजूद हैं। जिसमें से साउदी लगातार ताबड़तोड़ शॉट्स खेल रहे हैं। उन्होने अभी तक 2 छक्के जड़ दिए हैं और एमएस धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

टीम साउदी ने खड़े-खड़े जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, धोनी के रिकॉर्ड की करी बराबरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के कप्तान टीम साउदी गेंदबाज के साथ साथ टेस्ट के एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं। इसका उदाहरण उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी के 40वें ओवर में दिया जब उन्होंने स्टूअर्ट ब्रॉड की गेंद पर खड़े-खड़े एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ओवर की पांचवी गेंद ब्रॉड ने गुड लेंथ पर डाली जिसपर टीम साउदी ने बल्ला नीचे करके एक शानदार शॉट मारा और गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया।

ये साउदी का इस मैच का दूसरा छक्का था और इसी के साथ उन्होंने एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअल धोनी के टेस्ट करियर में 78 छक्के हैं और इस छक्क के साथ अब साउदी के भी टेस्ट करियर में 78 छक्के हो गए हैं। अगर वे इस मैच में एक और छक्का जड़ देते हैं तो वे धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

 

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now