Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की बॉलिंग, देखें वीडियो

Jasprit Bumrah Nca Bowling

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें मौजूदा टेस्ट सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है, लेकिन इस बीच एक खुशखबरी सामने आई है। बुमराह ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बॉलिंग शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंबा रन लेते हुए बॉलिंग कर रहे हैं।

गेंदबाजी करते देखे गए बुमराह 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अपनी वापसी करेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज के आईपीएल 2023 के दौरान वापसी करने की संभावना है। एनसीए में शूट किए गए वीडियो में जसप्रीत बुमराह को आसानी से गेंदबाजी करते हुए दिखाया गया है। हालांकि फिलहाल उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से मंजूरी नहीं मिली है। बुमराह सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय स्तर बाहर हैं। वह टी 20 विश्व कप, बांग्लादेश दौरे और घरेलू श्रृंखलाओं से चूक गए हैं। वह टेस्ट या ओडीआई टीम का हिस्सा नहीं हैं।

एनसीए में अभ्यास मैचों में भाग लिया

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने पिछले 10 दिनों में एनसीए में कुछ अभ्यास मैचों में भाग लिया था, लेकिन अभी भी वह एनसीए से इंटरनेशनल लेवल पर खेलने की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई लगातार बुमराह की प्रगति पर नजर रखे हुए है।

मुंबई इंडियंस से भी बनाना होगा संतुलन 

बोर्ड जुलाई में लंदन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में उनकी भागीदारी को देख रहा है। हालांकि बीसीसीआई को मुंबई इंडियंस से भी संतुलन बनाना होगा, जो अपने सबसे ताकतवर गेंदबाज को वापस लाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के लिए पिछला साल परेशान करने वाला सीजन था। जहां उनके लिए दो बड़े गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर चोट के कारण बाहर थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now