Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तीसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग के लिए तैयार हुए केएस भरत, स्पिन के खिलाफ दिखाया दम, देखें वीडियो

IND Vs AUS KS Bharat21

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर केएस भरत तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं। हालांकि बुधवार से इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन भरत की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। सोमवार को उन्होंने इंदौर में प्रैक्टि्स के दौरान अपनी विकेटकीपिंग की ताकत दिखाई।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीसीसीआई ने उनकी प्रैक्टि्स का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे स्पिन आक्रमण के खिलाफ विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं। भरत के लिए कुछ हर्डल भी बनाए गए जिसमें से गेंद डाली गई तो उन्होंने चालाकी से इसे पकड़ने की कोशिश की। टेस्ट में विकेटकीपर का प्रजेंस ऑफ माइंड और इंटेलीजेंस जरूरी है। ऐसे में टीम इंडिया केएस भरत की परफॉर्मेंस को लेकर काफी संजीदा है। हालांकि अब तक वे विकेटकीपिंग में असरदार साबित हुए हैं, लेकिन टीम इंडिया रिस्क लेने के मूड में नहीं है। हाल ही भरत ने ये भी खुलासा किया था कि कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर भरोसा जताते हुए डीआरएस लेने की आजादी दी थी। देखना होगा कि केएस भरत तीसरे टेस्ट में जगह बना पाने में कामयाब होते हैं या नहीं।

केएल राहुल पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल केएल राहुल पर भी सस्पेंस बरकरार है। शुभमन गिल या केएल राहुल के बीच की डिबेट बनी हुई है। केएल राहुल खराब फॉर्म के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं, लेकिन कप्तान रोहित के साथ कोच राहुल द्रविड़ ने भी उनका समर्थन किया है। ऐसे में उन्हें अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का एक और मौका दिया जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now