Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘उनके जैसा काम करूंगा..’, दीपक चाहर ने खुद को बताया हार्दिक पांड्या जैसा

Deepak

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले एक साल से चाहर चोटिल रहने के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। अब वो पूरी तरह से फिट हैं और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है।

दीपक चाहर के का मानना है कि वह स्विंग होती हुई तेज गति से गेंदबाजी भी कर सकते हैं और हाल फ़िलहाल में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी स्किल्स को लेकर कहा कि, ‘कॉम्पीटिशन बहुत कठिन है इसलिए स्पष्ट रूप से आपको खुद को बाकियों से अलग साबित करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘मैंने नजम सेठी से बात की…’, बाबर आजम कप्तानी मामले में शाहिद अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

हार्दिक पांड्या से की अपनी तुलना!

दीपक चाहर ने कहा कि वह शुरू से एक ही प्रक्रिया को फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। मैं हर क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहता हूं। दीपक चाहर ने कहा, अगर मैं गेंद को 140 की रफ्तार से स्विंग कराता हूं तो मुझे बल्लेबाज को आउट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर मैं अपने बल्लेबाजी को थोड़ा और बेहतर बना लूं तो मेरे लिए भारतीय टीम में हमेशा जगह रहेगी। हार्दिक पांड्या से अपनी तुलना को लेकर दीपक चाहर ने आगे कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या को देखिए- वह तीनों काम करते हैं तेज गेंदबाजी, स्विंग कराओ और बल्लेबाजी करो। अभी 1 या 2 साल तक कोई भी भारतीय टीम में उनकी जगह नहीं ले सकता है। वह दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर है क्योंकि वह तीनों फिल्ड में माहिर हैं। मैं भी ऐसा ही बनना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें:  ‘तुम चैंपियन हो Ravindra Jadeja’, दिग्गज स्पिनर ने शानदार वापसी पर किया स्वागत

पिछले 1 साल से क्रिकेट से दूर हैं चाहर

दीपक चाहर पिछले साल से ही क्रिकेट से दूर हैं उन्हें उस दौरान गंभीर चोट लगी थी। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो गए है और आईपीएल में चेन्नई के लिए वापसी करने को तैयार है। पिछले साल चोट की वजह से वह आईपीएल का पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। आपको बता दें कि, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस वक्त भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी बने हुए हैं। लेकिन भारतीय टीम को ऐसे ही और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों की जरूरत है।

दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट 98.07 की स्ट्राइक-रेट से 203 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 16 विकेट भी चटकाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान का आज होगा ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी रेस में शामिल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now