Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘वाह कैच हो तो ऐसा’ Shoaib Malik की फिरकी में फंसे रिजवान

New Project198

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के 14वें मैच में कराची किंग्स ने 66 रनों मुल्तान सुल्तान टीम को हरा दिया है। इस मैच में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली सुल्तान मुल्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कराची किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे, जवाब में मुल्तान की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर ही ढ़ेर हो गई और 66 रनों से मैच हार गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कराची किंग्स के लिए इस मुकाबले में तरबेज तबरेज शम्सी जीत के हीरो रहे। जिन्होंने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट निकाले। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है। शम्सी के अलावा इस मुकाबले में Tayyab Tahir ने पहले बल्ले और फिर खतरनाक खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान का अद्भुत कैच पकड़कर कमाल दिखाया।

Tayyab Tahir ने पकड़ा रिजवान का अद्भुत कैच

दरअसल, शोएब मलिक अपनी टीम कराची किंग्स के लिए पारी का 11वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने रिजवान को फंसा लिया। रिजवान के बल्ले से गेंद लगकर हवा में उछली, लिहाजा गली में खड़े Tayyab Tahir ने चीते की रफ्तार से गेंद पर झपट्टा मारा और अद्भुत कैच पकड़ लिया।

Tayyab Tahir ने किया कमाल

कराची किंग्स के लिए इस मुकाबले में तैय्यब ताहिर ने कमाल किया। 29 साल के इस खिलाड़ी ने पहले 65 रनों की शानदार पारी खेली। फिर मोहम्मद रिजवान जैसे बड़े खिलाड़ी का अद्भुत कैच लपक लिया। ताहिर के बल्ले से इस मुकाबले में 8 चौके और 1 तूफानी छक्का निकला था।

दोनों टीमों की प्लेइँग 11

कराची किंग्स- मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), जेम्स विंस, तैयब ताहिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम (सी), बेन कटिंग, इरफान खान, आमेर यामीन, मुहम्मद मूसा, तबरेज शम्सी, आकिफ जावेद

मुल्तान सुल्तान- शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (w/c), रिले रोसौव, डेविड मिलर, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, अनवर अली, अकील होसेन, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now