Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विकेट का जश्न मना रहा था स्टार गेंदबाज, फिर स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर

SA Vs WI Keshav Maharaj

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर विंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने विंडीज को दूसरी पारी में 106 रन पर ढेर कर मुकाबला 284 रनों से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 321 रन बनाकर वेस्टइंडीज को चौथी पारी में 391 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि इस दौरान टीम के स्टार स्पिनर केशव महाराज को अजीबोगरीब तरीके से चोट लगी और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

दर्द से कराहते हुए गिर गए केशव महाराज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले सत्र के आखिरी ओवर में महाराज ने मेयर्स को स्टंप्स के सामने फंसाया और उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट करार दिया तो महाराज ने अंपायर की कॉल को चुनौती दी। स्क्रीन पर अपने पक्ष में फैसला दिखने के बाद महाराज जश्न मनाने ही वाले थे कि उनका टखना मुड़ गया और वे दर्द से कराहते हुए गिर गए।

स्ट्रेचर पर भेजना पड़ा बाहर

इसके बाद तुरंत स्ट्रेचर मंगाया गया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भी ले जाया गया। फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार, स्पिनर को बाएं टखने में चोट लगी है। पिछले दिन बल्लेबाजी करते समय चोट लगने के बाद वियान मूल्डर को भी स्कैन के लिए ले जाना पड़ा था। हालांकि सुखद बात यह है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है। मूल्डर को मैदान में लौटने के लिए मंजूरी दे दी गई। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने दूसरी पारी में रोस्टन चेज और काइल मेयर को आउट कर दो विकेट लिए। एडेन मार्कराम को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now