Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli ने मैदान पर बैठकर खेला शॉट, Sheyas Iyer ने एक हाथ से पकड़ा कैच, देखें वीडियो

IND Vs AUS 3rd Test Virat Kohli Shreyas Iyer

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम जहां एकतरफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी की प्रेक्टिस तो कर ही रही है साथ ही कैच की भी विशेष तैयारी की जा रही है ताकि मैच के दौरान भारत को कोई नुकसान ना हो। ऐसे में इस तैयारी का एक मजेदार वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है जो कि हर तरफ वायरल हो गया है।

विराट कोहली ने खेला शॉट, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारतीय टीम ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उसकी स्लिप की फील्डिंग कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में टीम ने इसकी खास प्रेक्टिस करनी चाही। इसमें टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, श्रेयस अय्यर समेत अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से कोहली मुख्य भूमिका में थे। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विराट कोहली ग्राउंड पर बैठकर शॉट खेल रहे हैं और पीछे की ओर खड़े श्रेयस अय्यर गेंद को पकड़ रहे हैं। इसमें कोहली मस्ती के मूड में भी नजर आते हैं और हंसते हुए पीछे की ओर शॉट मारते हैं जिसे अय्यर एक हाथ से पकड़ लेते हैं। बता दें कि श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक महत्वपूर्ण कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद ये प्रेक्टिस आयोजित की जा रही है।

इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now