Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Womens T20 WC Final 2023: Shabnim Ismail ने रचा इतिहास…टी20 वर्ल्डकप में चटका डाले इतने विकेट

New Project201

Womens T20 WC Final 2023: साउथ अफ्रीका के कैप टाउन में महिला टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने 2 विकेट चटकाते ही इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

शबनिम इस्माइल ने आन्या श्रब्सोल का रिकॉर्ड तोड़ा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शबनिम इस्माइल के नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 32 मैचों में 43 विकेट हो गए हैं। इस मामले मे उन्होंने इंग्लैंड की आन्या श्रब्सोल को पछाड़ा है, जिन्होंने 27 मैचों में 41 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 42 मैचों में 40 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला फाइनल

अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका टीम को 157 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली। उन्होंने 53 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए। अब मेजबान टीम 157 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है।

Shabnim Ismail का क्रिकेट करियर

34 साल कीं शबनीम इस्माइल राइट ऑर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाजी करती हैं। उन्होंने 127 वनडे में 191 विकेट लिए हैं। जबकि 113 टी20 में उनके नाम 123 विकेट हैं। वह सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेली हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटाके थे। शमनीम का जन्म कैप टाउन में हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

संभावित एकादश- लौरा वोल्वार्ड्ट, तज़मिन ब्रिट्स, मारिज़ैन कैप, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायोन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

संभावित एकादश- एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now