Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

WPL Auction 2023: गुजरात ने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ में खरीदा, बन सकती हैं कप्तान

Published on: 13 February 2023
Ashleigh Gardner Bought By Gujarat Titans For 3.20 Crores

WPL Auction 2023: महिला आईपीएल के लिए मैदान अब सज चुका है। पांच टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।

गुजरात ने एशले गार्डनर को 3.20 में खरीदा

गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर हैं। जिन्हें गुजरात ने 3.20 करोड़ की बड़ी रकम लगाकर खरीदा है। फिलहाल स्मृति मंधाना के बाद उन्हें सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं। गार्डनर एक एक आक्रामक मध्य-क्रम की बल्लेबाज हैं जो एक ऑफ-ब्रेक गेंदबाज के रूप में किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। एशले गार्डनर फिलहाल टी-20 विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।

गुजरात बना सकती हैं कप्तान

खास बात यह है कि गुजरात ऑस्ट्रेलिया की इस धाकड़ प्लेयर को कप्तान भी बना सकती है। क्योंकि एशले गार्डनर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। ऐसे में उन्हें गुजरात अपनी टीम की कमान सौंप सकती है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

एशले गार्डनर का करियर

एशले गार्डनर ने अपने करियर में अब तक 68 टी-20 मैचों में 1069 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा एशले गार्डनर ने इतने ही टी-20 मैचों में 48 विकेट निकाले हैं। जिसमें एक बार 5 विकेट भी शामिल है। जिसमें 12 रन देकर पांच विकेट उनका बेस्ट है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now