Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘ये काफी निराशाजनक है’ हार के बाद दुखी हुए Pat Cummins, अश्विन-जडेजा को लेकर कही ये बात

1676800232 Pat Cummins

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 विकेट से विशाल जीत हासिल कर ली।इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 130 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया और उसे जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला जिसको भारत ने 27 ओवर में ही हासिल कर लिया। ये ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार थी जिसके बाद कप्तान पैट कमिंस काफी निराश दिखे और अपने प्रदर्शन को लेकर बड़ी बात कही।

मैच के इमोशनल हुए पैट कमिंस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश दिखे और उन्होंने जिस प्रकार बल्लेबाज आउट हुए इसे लेकर भी चिंता जताई और विचार करने की बात कही। मैच के बाद पैट कमिंस ने कहा कि ‘मैंने सोचा था कि पहली पारी में 260 एक अच्छा स्कोर था। लेकिन भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की, सिर्फ 1-2 साझेदारी की और आप आसानी से 260 का स्कोर हासिल कर सकते हैं। पारी के ब्रेक में यह सब बराबर था।मुझे निराशा है कि हम खेल में आगे थे लेकिन फिसल गए। हमें इस बात की समीक्षा की जरूरत है कि क्या अलग किया जा सकता था।

वहीं बल्लेबाजों के स्वीप करने पर आउट होने पर उन्होंने कहा कि – ‘हर कोई अपने खेल को नियंत्रित करता है, कुछ गेंदों में सिर्फ आपका नाम होता है। लेकिन हमें शॉट चयन पर समीक्षा की जरूरत है, क्या हमने सही काम किया? दोनों खेल निराशाजनक थे, खासकर यह वाला। हम खेल में आगे थे और भारत में ऐसा अक्सर नहीं होता। यह हार दुख देती है’ उन्होंने अश्विन-जडेजा ने जो भारत को वापसी कराई उसकी भी तारीफ की।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now