Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘ये विकेट मुझे सूट’…मैच के बाद जडेजा ने दिया ये बड़ा बयान

Published on: 19 February 2023
New Project129

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में हराया। स्पिनर्स के दम पर दिल्ली टेस्ट 3 दिनों के भीतर ही खत्म हो गया। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा जीत के हीरो रहे। मैच के बाद उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा किया है।

मैच के बाद जडेजा ने क्या कहा?

रवींद्र जडेजा ने कहा कि ‘मैच के दौरान ‘मैं अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा था। ये विकेट मुझे सूट करते हैं, क्योंकि यहां गेंद स्पिन करती है और कुछ नीची रहती है। मुझे पता था कि वे स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलेंगे, इसलिए मेरा विचार इसे सरल और सीधा रखने का था।’

जडेजा ने बताई अपनी रणनीति

रवींद्र जडेजा ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे पता था कि वे रनों की तलाश में थे, इसलिए योजना सिर्फ स्टंप्स में गेंदबाजी करने की थी। अगर वे गलती करते हैं तो मेरे पास मौका है। जडेजा ने हंसते हुए ये भी कहा कि ऐसा मत सोचो कि इस तरह के विकेट पर मेरे खिलाफ स्वीप एक अच्छा विकल्प है।’

रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में किया किया?

दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। जिन्होंने 26 रन बनाए और कुल 10 विकेट लिए। जडेजा के फिरकी का कंगारू बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था। उन्होंने पहली पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 7 कंगारू बैटर्स को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी थी। उन्हें बाद में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now