Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Rate Today: जानिए भारत में सोना-चांदी की क्या है कीमतें, शहरवार रेट्स और निवेश को लेकर विशेषज्ञों की राय..!

Published on: 3 July 2025
Gold Price Today Gold Silver Rate, Gold rate today Gold Price Crash: Gold Price Rise Gold Prices: Gold Price Crash: Gold Price Today

Gold Rate Today: सोना और चांदी आभूषण नहीं बल्कि एक निवेश है, इसलिए निवेशकों का ध्यान इसकी और आकर्षित हो रहा है। बीते कुछ सालों से सोने में निवेश करने वालों अभी तक अच्छा मुनाफा कमाया है। हालंकि वैश्विक बाजार और कई देशों के बीच बढ़ाते विवाद में सोने और चांदी की दरों में लगातार हलचल देखी जा रही है।

गुरूवार 3 जुलाई को भी मामूली गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर से तेजी आने लगी। चांदी अब भी 1 लाख रूपए प्रति किलो के ऊपर बनी हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो इन दोनों कीमती धातुओं को अब भी एक सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की संभावित नीतियां निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ा रही हैं। इसी वजह से सोने की कीमतों में थोड़ी कमजोरी दर्ज की गई। सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $3,345.86 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

सोने का ताजा भाव (Gold Rate Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 जुलाई सुबह 9:24 बजे तक  सोना ₹97,430 प्रति 10 ग्राम था। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,700 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹89,558 प्रति 10 ग्राम रही।

चांदी का ताजा भाव (Silver Rate Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 जुलाई सुबह 9:24 बजे चांदी ₹1,05,820 प्रति किलो रही। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक चांदी (999 फाइन) ₹1,07,310 प्रति किलो पर बिक रही थी।

सोने और चांदी में दो दशकों में ऐतिहासिक बढ़त

उल्लेखनीय है कि पिछले 20 वर्षों में सोना 7,638 रूपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1 लाख रूपये तक जा पहुंचा है। चालू वित्त वर्ष में भी इसमें करीब 31% का उछाल दर्ज किया गया। वहीं चांदी में भी 668.84% की जबरदस्त तेजी आई। यही वजह है कि जानकार अब भी इन धातुओं को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। जो बढ़ते समय के साथ बढ़िया मुनाफा देती है।

देशभर में सोना-चांदी की कीमतें (Gold Rate Today In Your City)

आईए जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतें क्या चल रही हैं।

Gold Rate Today In Your City
Gold Rate Today In Your City

नोट : यह सूचना जानकारी हेतु है निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह जरुर लें ।

Aaj Ki Khabrengold and silver newsGold And Silver Price In IndiaGold Rate TodayGold Rate Today In Your Cityinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now