Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक के शेयर में 50% की गिरावट? जानिए असल वजह!

HDFC Bank Share Price Falls: HDFC बैंक ने भी ग्राहकों के लिए झटका Minimum Balance Limit में बड़ी बढ़ोतरी

HDFC Bank Share Price Falls : एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमत में 26 अगस्त 2025 को अचानक 50 फीसदी की कमी देखने को मिली। बता दें कि एचडीएफसी बैंक का शेयर 26 अगस्त को 972 रुपये पर बंद हुआ। यह  25 अगस्त को शेयर के 1,964 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से करीब 50 फीसदी कम है। इस गिरावट ने ने सभी निवेशकों को चौंका दिया।

लोगों को लगा कि एचडीएफसी बैंक का शेयर एक सेशन में 50 फीसदी गिर गया? हालांकि यह कोई सामान्य गिरावट नहीं है! असल में, यह बैंक के बोनस इश्यू के कारण हुआ शेयर प्राइस एडजस्टमेंट है, न कि शेयरों में कोई बड़ी मंदी। दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी किए, जिसके तहत शेयरों की संख्या बढ़ाई गई।

दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने बोनस शेयर दिया है। निवेशकों को हर एक शेयर पर 1 बोनस शेयर मिला है। बोनस शेयर को एडजस्ट करने के बाद शेयर की कीमत आधी रह गई है। HDFC Bank ने 19 जुलाई को बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। उसने इसके लिए 27 अगस्त रिकॉर्ड डेट तय की थी। रिकॉर्ड डेट से यह तय होता है कि कोई इनवेस्टर बोनस शेयर का हकदार होगा या नहीं।

रिकॉर्ड डेट को जिस इनवेस्टर के पास एचडीएफसी बैंक का शेयर होगा, उसे हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। चूंकि स्टॉक मार्केट 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी को बंद रहेगा, जिससे स्टॉक एडजस्टमेंट एक दिन पहले यानी 26 अगस्त को हो गया है।

उल्लेखनीय है कि बोनस शेयर इश्यू होने के बाद किसी कंपनी के कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन, कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कोई बदलाव नहीं होता है। बोनस इश्यू के बाद शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ जाती है।

शेयर की कीमत आधी रह जाती है। यहीं वजह है कि 26 अगस्त को एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत बोनस शेयर के एडजस्टमेंट के बाद घटकर आधी रह गई। हालांकि बोनस इश्यू से किसी कंपनी की मजबूत स्थिति और ग्रोथ की संभावनाओं का संकेत मिलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now