साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Silver Price Today: चांदी में तेजी का दौर लौटा, लगातार तीसरे दिन भी जारी रही रैली,आज 4900 रुपये चढ़ा दाम

Silver Price Hike Today Silver Price Today: जानें देश के प्रमुख शहरों में ताजा रेट्स
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Silver Price Today: चांदी में तेजी का दौर लौटा, लगातार तीसरे दिन भी जारी रही रैली। बुधवार को चांदी के भाव में 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,62,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई में इसका भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

बुधवार, 12 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में चांदी के रेट में तेजी का रुख देखा गया। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार और हैदराबाद समेत कई शहरों में चांदी के दाम में 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, चांदी का भाव अभी भी अपने शिखर स्तर से करीब 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। चेन्नई में चांदी का रेकॉर्ड स्तर 2,06,000 रुपये और दिल्ली में 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह चुका है।

बुधवार 12 नवंबर 2025 को चांदी का रेट (Silver Price Today in All Cities)

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,62,000
मुंबई 1,62,000
अहमदाबाद 1,62,000
चेन्नई 1,73,000
कोलकाता 1,62,000
गुरुग्राम 1,62,000
लखनऊ 1,62,000
बेंगलुरु 1,62,000
जयपुर 1,62,000
पटना 1,62,000
भुवनेश्वर 1,62,000
हैदराबाद 1,73,000
इसे भी पढ़ें:  Gold Price Today: सोने की कीमतों में वृद्धि! जानिए घरेलू वायदा बाजार का हाल..

 

बढ़ी चांदी की डिमांड
विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही चांदी की मांग में और इजाफा होगा, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है। चांदी की बढ़ती मांग का एक बड़ा कारण इसका औद्योगिक उपयोग भी है। गहनों और मूर्तियों के अलावा, अब चांदी का इस्तेमाल मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनलों में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। यही वजह है कि पिछले एक साल में चांदी के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

Join WhatsApp

Join Now