Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold-Silver Price: सोना-चांदी सस्ता होने से गहने खरीदने वालों के चेहरे पर मुस्कान, कीमतों में बड़ी राहत

Gold Silver Rate Today Gold-Silver Price Gold Rate Today: जानिए, आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

Gold-Silver Price: भारत में सोमवार, 18 अगस्त 2025 की रात सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमी आई है, जो गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोना अब एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे लुढ़क गया है, वहीं चांदी की कीमत में भी अचानक 800 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन सोने में नरमी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार पर निवेशकों और ग्राहकों की नजरें टिकी हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये कम होकर 99,623 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। पहले यह 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह गिरावट लगातार तीसरे कारोबारी दिन जारी रही है।

इसे भी पढ़ें:  Agriculture Stocks: बजट 2025 में कृषि क्षेत्र को मिला बड़ा बढ़ावा, एग्रीकल्चर स्टॉक्स में दिखी हरियाली

सोने की अन्य वैरायटी और चांदी की कीमत

– 22 कैरेट सोना: 91,255 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 18 कैरेट सोना: 74,717 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत में भी भारी कमी आई है। पिछले 24 घंटों में यह 883 रुपये फिसलकर 1,14,050 रुपये प्रति किलो हो गई है।

वायदा बाजार की स्थिति

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। अक्टूबर 2025 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 0.26% की गिरावट के साथ कीमत 99,575 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सितंबर 2025 के सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में 0.04% की कमी आई और यह 1,13,893 रुपये पर आ गया।

इसे भी पढ़ें:  Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 572 अंक लुढ़का- निवेशकों के रु. 3.5 लाख करोड़ डूबे..

अंतरराष्ट्रीय बाजार का मंजर

दुनियाभर के बाजार (COMEX) में सोना और चांदी की चाल अलग-अलग रही।
– सोना: 0.09% नीचे आकर 3,379 डॉलर प्रति औंस
– चांदी: 0.22% चढ़कर 38.05 डॉलर प्रति औंस

विशेषज्ञों का नजरिया

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का मानना है कि रूस और अमेरिका की बैठक से कोई साफ नतीजा न निकलने की वजह से सोने में सुस्ती बनी रही। अगर बातचीत से कोई हल निकलता है, तो सोने पर और दबाव पड़ सकता है। अभी की स्थिति में सोने की कीमत 99,000 से 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच झूलती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  Suzlon Share Price Today: सुजलोन के शेयरों में आई गिरावट, 1.47% लुढ़का भाव

अब तक का मुनाफा

1 जनवरी 2025 को सोना 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 99,623 रुपये पर पहुंच गया है। यानी करीब 30.80% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, चांदी जनवरी में 86,017 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 1,14,050 रुपये हो गई, यानी लगभग 32.59% का उछाल।

Aaj Ki KhabrenGold And Silver PriceGOLD RATE IN INDIAGold Silver Priceinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now