Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills
 

Aaj Ki Khabren

बड़ा हादसा : किन्नौर में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से आ गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

बड़ा हादसा : किन्नौर में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से आ गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

July 21, 2023

किन्नौर | किन्नौर जिला के कम्बा चौरा में एक चलते वाहन पर....

IMG 20230720 WA0034

डलहौजी विधायक डी एस ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

July 20, 2023

धर्मेंद्र सूर्या। डलहौजी के विधायक डी एस ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र....

arest, Mandi News

लाहुल में जड़ी-बूटियों की तस्करी में वन विभाग ने दबोचे 5 लोग

July 20, 2023

लाहौल स्पीती| लाहुल घाटी में जड़ी बूटियों के अवैध कारोबार में संलिप्त....

IAF Agniveer Recruitment 2024: वायु सेना में अग्निवीर के लिए 27 जुलाई से 17 अगस्त तक करे पंजीकरण

वायु सेना में अग्निवीर के लिए 27 जुलाई से 17 अगस्त तक करे पंजीकरण

July 20, 2023

जॉब अलर्ट| -27 जून 2003 से लेकर 27 दिसंबर 2006 तक जन्में....

Himachal Weather Update Himachal News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले पांच दिनों तक हिमाचल में होगी झमाझम बारिश

चंबा में स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के लिए एसडीएम अधिकृत

July 20, 2023

चंबा। ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने जारी....

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम ने आज कुल्लू जिले में भबारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस टीम में केंद्रीय जल आयोग के निदेशक पीयूष रंजन, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के निदेशक आर.के.मीणा और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक महेश कुमार उनके साथ रहे। इस दौरान विशेष सचिव एवं निदेशक राजस्व तथा आपदा प्रबंधन डी.सी राणा और उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग समेत जिले के अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित रहे। आज पहले दिन इस टीम द्वारा भुन्तर, भूतनाथ पुल, बाशिंग, पत्लीकुहल, सेउबाग पुल डोलुनाला, जगतसुख, हथिथान, व् मनाली तथा कसोल तक का दौरा किया गया , जहां 9-10 जुलाई को भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों-दुकानों का निरीक्षण करने के साथ साथ प्रभावित परिवारों से बातचीत भी की। इसके अलावा उन्होंने सड़क, पुल, पेयजल और विद्युत समेत अन्य परियोजनाओं को पहुंचे नुकसान का आकलन किया। इस दौरान अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल के टीम लीडर एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर उनकी 8 सदस्यीय टीम हिमाचल में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। इस टीम को 4-4 सदस्यों के साथ दो भागों में बांटा है। जिसमें एक टीम मंडी, कुल्लू के दौरे पर है, वहीं दूसरी सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रही है। यह टीम हिमाचल में क्षति का जायजा लेने के बाद केंद्र सरकार को यहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराएगी। जिसके बाद सरकार मुआवजे पर फैसला लेगी। उपायुक्त शुतोष गर्ग ने बताया कि केंद्रीय टीम ने भीषण बारिश और फ्लैश फल्ड से जिले में हुई भारी क्षति को देख कर नुकसान का आकलन किया। इससे पूर्व प्रात एक बैठक में उपायुक्त शुतोष गर्ग ने बाढ़ से हुए सार्जनिक व् निजी संपत्तियों को हुए प्रत्येक विभाग के नुकसान से सम्बंधित विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति दी। उपायुक्त ने अवगत करवाया कि अभी तक जिले में उच्चतर शिक्षा विभाग में 17 उच्च विद्यालय , 30 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 47 स्कुल भवनों को क्षति पहुंची है जिसमें उच्च विद्यालय आलू ग्राउंड ( शालीन ) का भवन बाढ़ में बह गया है । कुल नुकसान का आकलन 8 करोड़ 36 लाख रूपये है प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 71 प्राथमिक, 2 माध्यमिक विद्यालय सहित बीइओ कार्यालय निरमंड को क्षति पहुंची है। जिनमें प्राथमिक स्कूल कलाथ का भवन बाढ़ में बह गया है। कुल नुकसान का आकलन 2 करोड़ 35 लाख रूपये है। विभागवार बाढ़ से हुए नुकसान बारे अवगत करवाते हुए उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों को मिलकर जिले में अभी तक कुल 72808.58 लाख रूपये का नुकसान का आकलन किया गया है एचपीपीडब्ल्यूडी षष्टम वृत्त कुल्लू में 27525 लाख, जल शक्ति विभाग कुल्लू में 33041.8 लाख का नुकसान हुआ है एचपीएसईबीएल विभाग में 3769.08 लाख, बागवानी विभाग 2682.43 लाख, कृषि विभाग 2338.25 लाख , पशुपालन विभाग 126.53 लाख, डीआरडीए में 2228 लाख, एमसी (कुल्लू) में 138.3 लाख एमसी (मनाली) में 108 लाख नगर पंचायत भुंतर में 400 लाख, नगर पंचायत निरमंड में 43.20 लाख व नगर पंचायत बंजार में 84 लाख रूपये का नुकसान का आकलन किया गया है, इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय उच्च मार्गों को भी बहुत अधिक नुकसान हुआ है जो कि इसमें शामिल नहीं हैं इस दौरान एसडीम मनाली रमन शर्मा, एसडीएम् कुल्लू विकास शुक्ला, एसई लोकनिर्माण राजीव शर्मा, एसई विधुत बोर्ड रुप सिंह, एसई जल शक्ति विनोद ठाकुर उपनिदेशक उद्यान बीएम् चौहान, उपनिदेशक कृषि पंज्बीर सिंह व अन्य विभागध्यक्ष उपस्थित थे।

चार सदस्यीय अंतर मंत्रालय केंद्रीय समन्वय टीम ने आज किया कुल्लू जिले के आपदा प्रभावित मनाली व मणिकर्ण का दौरा

July 20, 2023

कुल्लू| राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार के नेतृत्व....

पांच दिनों से असहाय व जरूरतमंदों को खाना खिला रहा है सूरज ठाकुर

पांच दिनों से असहाय व जरूरतमंदों को खाना खिला रहा है सूरज ठाकुर

July 20, 2023

-मणिकर्ण मार्ग पर ऑटो लगाकर सैंकड़ों लोगों को परोस रहा है भोजन....

केंद्र सरकार हिमाचल में जल प्रलय से क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलों के लिए देगी 300 करोड़ रुपए :- विक्रमादित्य सिंह

केंद्र सरकार हिमाचल में जल प्रलय से क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलों के लिए देगी 300 करोड़ रुपए :- विक्रमादित्य सिंह

July 20, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश से तबाही....

भाजपा

हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, धूमल गुट के वफादारों को भी पदाधिकारी के तौर पर मिली जगह

July 20, 2023

शिमला ब्यूरो| हिमाचल बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी....

बारिश का कहर: तेलका-चम्बा सड़क पर भूस्खलन से यातायात बाधित, चंबा मुख्यालय से टूटा संपर्क

बारिश का कहर: तेलका-चम्बा सड़क पर भूस्खलन से यातायात बाधित, चंबा मुख्यालय से टूटा संपर्क

July 20, 2023

धर्मेंद्र सूर्या। चंबा हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है,....