Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानिए! Google Maps की ये धांसू ट्रिक, इंटरनेट नहीं रहेगा फिर भी करेगा काम..!

जानिए! Google Maps की ये धांसू ट्रिक, इंटरनेट नहीं रहेगा फिर भी करेगा काम..!

Google Maps Tips and Tricks in Hindi: कभी किसी नए शहर की सड़कों पर चलना, पहाड़ी रास्तों पर ड्राइव करना या भीड़-भाड़ वाली गलियों में चलना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर तब जब अचानक नेटवर्क गायब हो जाए। अक्सर लोग मानते हैं कि Google Maps बिना इंटरनेट के काम नहीं करता, लेकिन इसके ठीक उलट Google ने एक ऐसा फीचर तैयार किया है जो खासतौर पर ऐसे हालात में काम आता है। इसका मतलब है कि आप बिना इंटरनेट के भी Google Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑफलाइन मैप्स के जरिए आप आसानी से नेविगेट कर सकते हैं, भले ही आपके फोन में इंटरनेट बिल्कुल न हो।

इसे भी पढ़ें:  Manimahesh Yatra 2026: क्या राहुल गांधी करेंगे हिमाचल प्रदेश के इस पवित्र स्थान की यात्रा?

Google के आधिकारिक दस्तावेज़ में बताया गया है कि यूज़र्स ऐप में जाकर ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ऐप मोबाइल डेटा का उपयोग नहीं करेगा, बल्कि GPS के जरिए आपकी लोकेशन ट्रैक करेगा और रास्ता दिखाता रहेगा। यही कारण है कि ऑफलाइन मैप्स ट्रैवलिंग के दौरान कभी-कभी इंटरनेट से भी ज्यादा भरोसेमंद साबित होते हैं।

कब सबसे अधिक काम आते हैं ऑफलाइन मैप्स?
-कम नेटवर्क वाले इलाके जैसे पहाड़, गांव, मार्केट एरिया या पार्किंग बेसमेंट।
-जब विदेश यात्रा पर हों, और रोमिंग डेटा महंगा हो।
-ऐसी जगहों पर जहां नेटवर्क बार-बार fluctuate होता है, जबकि GPS लगातार काम करता है।
-ऑफलाइन मैप्स GPS का इस्तेमाल करते हैं, जो इंटरनेट से अलग काम करता है।

इसे भी पढ़ें:  Lamleshwar Mahadev Temple: चमत्कार या रहस्य? हिमाचल के इस मंदिर में हर 4 साल बाद बढ़ जाता है शिवलिंग का आकार, 5 फीट तक हुई ऊंचाई

ट्रैवलिंग से पहले ये तैयारी जरूर करें:
-वाई-फाई पर रहते हुए ऑफलाइन मैप डाउनलोड करें, ताकि फाइल करप्ट न हो।
-थोड़ा बड़ा एरिया डाउनलोड करें, क्योंकि कई बार रूट अचानक बदल सकता है।
-फोन को चार्ज रखें, क्योंकि ऑफलाइन मोड में GPS ज्यादा सक्रिय रहता है।
-अगर आपका फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है, तो मैप्स को एसडी कार्ड पर सेव करें।
-सेव किए गए प्लेस ऑफलाइन भी दिखेंगे, इसलिए होटल और महत्वपूर्ण जगहें पहले से ही सेव कर लें।

इसे भी पढ़ें:  Beautiful Hill Station Kasauli: हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली

ऑफलाइन मैप्स में आने वाली आम समस्याएं:
-कभी-कभी रूट लोड न होने की वजह यह होती है कि डाउनलोड किया गया क्षेत्र पूरा रूट कवर नहीं करता।
-अगर मैप पुराना हो और अपडेट न किया गया हो, तो वह काम नहीं करेगा।
-फोन की स्टोरेज कम होने पर भी ऑफलाइन मैप्स नहीं खुलते।
-टनल या बंद क्षेत्रों में GPS कमजोर पड़ सकता है।

Aaj Ki Khabrenbest places to visit Indiabudget travel Indiahill station traveltourist places Indiatravel guide HindiTravel Pointtravel tips India

Join WhatsApp

Join Now