साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Una News: CCTV फुटेज ने खोला राज, ऊना में बस ने कुचला व्यक्ति..

Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Una News: ऊना के अंब के भैरा में हिट एंड रन से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस को CCTV फुटेज हाथ लगे हैं। पुलिस ने इसके आधार पर संदिग्ध बस को कब्जे में लिया है। बस के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह हादसा बीते सोमवार रात का है।

हादसे के बाद व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया था। हादसे की जाँच के दौरान पुलिस ने हादसे के साथ लगती दूकान की CCTV फुटेज को खंगाला तो उसके आधार पर एक संदिग्ध बस को कब्जे में लिया है। बस के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार देर रात्रि एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने बस को अम्ब क्षेत्र में अपने अधिकार में ले लिया है। बस हरिद्वार से शाहपुर (कांगड़ा) जा रही थी। पुलिस द्वारा बस की सवारियों को उतारकर अन्य बस के माध्यम से गंतव्य को भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: ऊना विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 25 लाख की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार!

बता दें कि गत 19 अगस्त की रात्रि करीब 10.30 बजे भैरा में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटर चालक कुलवंत सिंह (43) पुत्र चन्न सिंह निवासी भलोह, बटूही (ऊना) की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल वाहन का पता लगाया और उसे कब्जे में ले लिया।

Join WhatsApp

Join Now