ऊना में स्कूल प्रिंसिपल से बदसलूकी करने वाला छात्र के पिता की अग्रिम जमानत ख़ारिज, गिरफ्तार

ऊना|
ऊना जिला के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ मारपीट के मामले में आरोपी पिता पर गिरफ्तार की तलवार लटक चुकी है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस मामले में अग्रिम जमानत ले रखी थी। जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को ख़ारिज कर दिया। जिला सत्र एवं न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत ने जमानत ख़ारिज कर दी। इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी एकलव्य ने की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते वीरवार को आरोपी ने जिला सत्र एवं न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। अदालत ने आरोपी को एक दिन के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। इसी के साथ इस मामले में पुलिस से शुक्रवार को जवाब मांगा था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से जिला न्यायवादी एकलव्य ने जवाब दाखिल किया। दोनों पक्षों के बहस के बाद अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि बीते दिन ऊना शहर के साथ लगते सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा 12वीं के एक छात्र को बाल कटवाने को कहा तो। छात्र ने प्रधानाचार्य की बात मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने थोड़ा सख्त लहजे में अनुशासन रखने को कहा। इस पर भड़के छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिए और गला भी घोंट डाला।

इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य नीचे गिर गए और शोर मचाने पर अध्यापकों ने उन्हें उठाकर पानी पिलाया। इसी बीच छात्र अपना बैग उठाकर घर चला गया। बाद में उक्त छात्र अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रधानाचार्य के अनुसार उक्त व्यक्ति ने स्कूल पहुंचते ही प्रधानाचार्य और अध्यापकों को गालियां देनी शुरू कर दीं और हमला करने की कोशिश करने लगा। इस पर विद्यालय के तीन अध्यापकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। उक्त छात्र के पिता ने तीनों अध्यापकों को भी थप्पड़ और घूंसे मारे।

घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एसएमसी कमेटी, पंचायत के सदस्यों को स्कूल बुलाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर हुडदंग मचाने के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। रात भर जेल में बंद रहने के बाद शनिवार सुबह पिता को तहसीलदार ऊना के समक्ष पेश किया गया, जहां से छात्र के पिता को रिहा कर दिया गया।

वहीँ मामले में नया मोड़ तब सामने आया था जब आरोपी छात्र ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने प्रिसिंपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ के घटना के संबंध में जूविनाइल जस्टिस की धारा 75 और आईपीसी की धारा 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Exclusive! वी आर स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

बद्दी। Exclusive! News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाऊसिंग...

Solan: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई

Solan: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...

More Articles

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

ऊना | Una News: ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है।...

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

ऊना| Una News: ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ एक पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर...

उप मुख्यमंत्री की बेटी Aastha Agnihotri ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lok Sabha Elections 2024: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री (Aastha Agnihotri) ने लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उतरने से इनकार कर...

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

डॉ जी. एल. महाजन| Miss England Contest 2024: हिमाचल प्रदेश की बेटी मैहक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के ग्रैंड...

Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

ऊना | Una News: ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला के हरोली क्षेत्र के पंजावर में एक शख्स...

Una News: ऊना में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

ऊना | Una News: ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। इस हादसे में दो बच्चों की मौत...

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत...

ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व...

Gagret: पत्रकार अविनाश विद्रोही ने गगरेट से चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल,,, मिल रही धमकियां

Gagret Assembly By-Election : हिमाचल में हुए सियासी ड्रामे के बाद, 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से प्रदेश में माहौल गरमा गया है।...

Una News: ED ने ऊना की फर्म की 2.98 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Una News: हिमाचल सरकार के खजाने को धोखाधड़ी और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के मामले में ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने ऊना जिला...