Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अश्विन ने दोबारा कर डाला Alex Carey का शिकार

New Project108

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट का आज पहला दिन है। पहले ही दिन इस पिच पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला। अश्विन एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमके। उन्होंने खबर खिले जाने तक 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। पहले मैच में अश्विन जिस एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया था, इस मुकाबले में भी इस बल्लेबाज का शिकार कर डाला है।

अश्विन ने किया कैरी का शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के लिए पारी का 47वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज एलेक्स कैरी को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने के बाद वह बेहद निराश दिखे, क्योंकि इस मुकाबले में वह बिना खाता खोले वापस डगआउट पहुंचे।

कोहली ने बैठकर पकड़ा कैच

दरअसल, जिस गेंद पर कैरी आउट हुए, वह पड़कर थोड़ा बाहर की तरफ गई और बल्ले से ऐज लेकर स्लिप में खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई। विराट कोहली ने यह कैच बैठकर पकड़ा। उन्हें कोई भी मुश्किल नहीं हुई। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छठवां झटका दिया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो पहले दिन के दूसरे सेशन तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैं। 55 ओवर का खेल हो गया है। अभी इस पारी में 35 ओवर और फेंके जाना बकी है। क्रीज पर पैट कमिंस 15 जबकि पीटर हैंडस्कॉब्स 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now