Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: Mohammed Shami ने Nathan Lyon को दिया गच्चा, टप्पा खाकर गेंद ने बदला कांटा और क्लीन बोल्ड, VIDEO

Mohammed Shami Clean Bowled Nathan Lyon

IND vs AUS Live: दूसरे टेस्ट में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 263 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। आज के मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार बल्लेबाजों को आउट किया।

शमी ने लायन को मारा बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नाथन लायन को क्लीन बोल्ड कर दिया। शमी की गेंद ने पिच पर टप्पा खाते ही तेजी से कांटा बदला और गेंद Nathan Lyon का स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। शमी की गेंद पड़ने में लायन पूरी तरह से चूक गए और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

शमी ने निकाले चार विकेट

आज शुरुआत से ही मोहम्मद शमी शानदार लय में नजर आए उन्होंने सबसे पहले डेविड वॉर्नर को आउट किया, उसके बाद ट्रेविस हेड को भी चलता किया। वहीं शमी ने नाथन लायन और फिर Matthew Kuhnemann को भी क्लीन बोल्ड ही किया। शमी ने पूरे मैच में 14.4 ओवर बॉलिंग करते हुए 60 रन देकर तीन विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर मेडन भी डाले।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पार में 263 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने चार विकेट, जबकि अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट निकाले। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादारन उस्मान ने बनाए, ख्वाजा ने 81 रनों की पारी खेली।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now