Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023 से पहले RCB के लिए अच्छी खबर, लंबे वक्त बाद मैदान पर लौटेगा ये धाकड़ बैटर

Maxi

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल लंबे वक्त के बाद वापसी को तैयार है। पिछले साल पैर में गंभीर चोट के बाद वह मैदान से बाहर हैं। क्लब क्रिकेट मैच के दौरान अपनी फिटनेस का आकलन करने के बाद शेफील्ड शील्ड मैच के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। यह आरसीबी के लिए अच्छी खबर है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैक्सवेल ने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में अपना बायां फाइबुला फ्रैक्चर कर लिया। 34 वर्षीय सफेद गेंद के विशेषज्ञ तीन महीने से अधिक समय के बाद लौटने को तैयार है। मैक्सवेल ने 2019 में आखिरी बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली थी और अब एक बार फिर वह लाल गेंद से खेलते नजर आ सकते हैं।

वनडे सीरीज में दिख सकते हैं मैक्सवेल 

मैक्सवेल पिछले साल श्रीलंका में एक टेस्ट रिकॉल के बहुत करीब थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। मैक्सवेल ने आखिरी टेस्ट 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था। वह भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं के रडार पर थे।

फिटनेस टेस्ट के बाद होगा फैसला

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में खास जगह रखते हैं। मैक्सवेल शनिवार को क्लब टीम फिट्जराय-डॉनकास्टर के लिए खेलेंगे, जिसके बाद उनका फिटनेस टेस्ट होगा। फिटनेस टेस्ट में सफल होने के बाद वो सोमवार को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंक्शन ओवल में होने वाले शील्ड मैच में उतरेंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now