Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सौराष्ट्र की जीत लगभग तय, बंगाल पर कसा शिकंजा

Ranji Trophy Final

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल पर शिकंजा कस दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दूसरे दिन के स्टंप्स तक, सौराष्ट्र अपनी पहली पारी में पांच विकेट शेष रहते हुए 143 रनों की बढ़त बना ली है। अर्पित वसावडा 81 और चिराग जानी 77 रन बनाकर नाबाद थे।

शेल्डन जैक्सन ने 59 रन की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने तक 87 ओवर में 317/5 का स्कोर बना लिया था। अर्पित 155 गेंदों में 11 चौके की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं चिराग जानी ने भी 10 चौके की मदद से 57 रन बनाये।

इसे भी पढ़ें:  क्रीज पर नाचते रह गए Babar, नवाज ने ऐसे किया शिकार, देखें

और पढ़िए 

मुकेश कुमार और इशान पोरेल को मिले दो-दो विकेट

के लिए मुकेश कुमार और इशान पोरेल ने दो-दो विकेट लिए। आकाश दीप ने जय गोहिल का अहम विकेट हासिल किया। इससे पहले, पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली U19 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे हार्विक देसाई ने सौराष्ट्र के लिए मंच तैयार किया। उन्होंने 79 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। पहली पारी में बंगाल की टीम 174 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसे भी पढ़ें:  ‘CSK पर बैन लगना चाहिए’, तमिलनाडु विधानसभा में विधायक ने उठाई मांग

और पढ़िए – 

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now