Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेणुका सिंह की घातक इनस्विंगर ने उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो

IND W Vs ENG W Renuka Singh Alice Capsey

नई दिल्ली: टीम इंडिया की गेंदबाज रेणुका सिंह ने शनिवार को वो कारनामा किया, जिसका सपना युवा खिलाड़ी देखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रेणुका ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। पहले ही ओवर में डेनी वॉट को डक पर आउट करने के बाद रेणुका ने मैदान पर अपनी गेंदबाजी से ऐसी आग लगाई कि दुनिया दंग रह गई। उन्होंने दूसरे और तीसरे ओवर में एक-एक विकेट लेकर पहले तीन ओवर में 3 विकेट चटका दिए। इसके बाद आखिरी ओवर में उन्होंने दो गेंदों में दो विकेट चटाककर इंग्लिश बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।

घातक इनस्विंगर से उड़ाए होश

रेणुका की घातक इनस्विंगर ने उनके दूसरे ओवर में 3 रन बनाकर खेल रहीं एलिस केप्सी को इस तरह बोल्ड मारा कि बल्लेबाज दांतों तले अंगुली दबा बैठी। ये नजारा तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। एलिस के लिए ओवर द विकेट गेंद डालने आईं रेणुका ने इस बॉल को सटीक लाइन और लेंथ पर रखते हुए घातक इनस्विंगर बना दिया। केप्सी इस बॉल से बल्ला छूने की कोशिश भी कर पातीं, इससे पहले ही ऑफ स्टंप जड़ से उखड़कर जा गिरा। रेणुका की घातक गेंदबाजी के चलते तीसरे नंबर की बल्लेबाज केप्सी को 3 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रेणुका की शानदार गेंदबाजी के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय टीम पहले 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना सकी।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

सोफिया डंकले, डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), कैथरीन साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now