Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली के आउट होने पर दिग्गजों ने कही बड़ी बात, जानिए अंपायर के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल

Virat Kohli Out Controversial Decision Umpire Nitin Menon

Virat Kohli Out: टीम इंडिया के स्टार प्लयेर विराट कोहली के दूसरे टेस्ट में आउट होने पर सवाल खड़े हो गए। कोहली को मैथ्यू कुह्नमैन ने आउट किया, लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने जो फैसला सुनाया उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अंपायर नितिन मेनन का बचाव किया है, तो कई खिलाड़ियों के कोहली का समर्थन किया है।

वसीम जाफर ने कोहली समर्थन किया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ‘यह गेंद बहुत ज्यादा बाहर नहीं थी, इसलिए इस फैसले में बहुत ज्यादा संदेह है।’ जाफर के अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

और पढ़िए – 

गावस्कर-मार्क वॉ ने अंपायर के लिए कही यह बात

वहीं मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और मार्क वॉ ने अंपायर का बचाव किया। वॉ ने मेनन के फैसले को एक ‘बहादुर निर्णय’ के रूप में सराहा क्योंकि कई अंपायरों ने बल्लेबाज को संदेह का लाभ दिया होगा। वहीं गावस्कर ने कहा कि चूंकि सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया गया था, मेनन के ऑन-फील्ड फैसले को पलटने से पहले तीसरे अंपायर को सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी, इसलिए अंपायर ने जो फैसला सुनाया वह बहुत नजदीकी था।

और पढ़िए –

कोहली 44 रनों पर हुए आउट

दरअसल, विराट कोहली जब 44 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी मैथ्यू कुह्नमैन की गेंद पर की गई अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी। जिसके बाद उन्हें आउट दिया गया। लेकिन रिप्ले में यह क्लीयर नहीं हो रहा था कि गेंद पहले बल्ले से टकराई या पेड से लेकिन फील्ड अंपायर के फैसले को थर्ड अंपायर ने भी सही दिया। जिससे उन्हें वापस जाना पड़ा।

हालांकि इस फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया। विराट कोहली ने भी अंपायर से इस फैसले को लेकर पूछताछ की, जबकि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए। जिससे यह पूरा मामला आज मैच के दौरान चर्चा में बना रहा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now