Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया ने जड़ा जीत का चौका, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से दी मात

Womens T20 World Cup 2023 AUS W Vs SL W

AUS-W vs RSA-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कंगारुओं की टीम ने खतरनाक प्रदर्शन किया और अफ्रीका को 6 विकेट से मात दे दी। ये ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत थी और इसी के साथ वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

मैच का लेखा-जोखा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ये निर्णय काफी शानदार साबित हुआ। कंगारुओं ने शुरू से ही अफ्रीका पर दवाव बनाए रखा और 20 ओवर में मात्र 124 रन ही बनाने दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सभी गेंदबाजों ने एक एक विकेट लिए। वहीं वेरहम ने 2 विकेट झटके।

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरूआत में ही दो विकेट गंवा दिए हालांकि बाद में ताहिला मैक्ग्राथ ने 57 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गई।

South Africa Playing 11: लौरा वोल्वार्ड्ट, ताज़मिन ब्रिट्स, मरिज़ैन कप्प, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, डेल्मी टकर, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा

Australia Playing 11: बेथ मूनी (wk), एलिसे पेरी, मेग लैनिंग (c), एशलेग गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now