Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नहीं रहे लोकप्रिय तमिल कॉमिक अभिनेता आर मयिलसामी

Actor Mayilsamy Passed Away

Actor Mayilsamy Passed Away: आज सुबह साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। रविवार सुबह यानी 19 फरवरी को लोकप्रिय तमिल कॉमिक अभिनेता आर मयिलसामी (Mayilsamy) का निधन हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिपोर्ट के मुताबिक आर मयिलसामी बीमार थे और खराब स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हो गया। आर मयिलसामी के निधन की पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने की है और कहा है कि अभिनेता को कल बेचैनी महसूस हुई और उनका परिवार उन्हें पोरूर रामचंद्र अस्पताल लेकर गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान माइलसामी का निधन हो गया और डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

रमेश ने किया ट्वीट

इसके साथ ही रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “दिवंगत अभिनेता #मयिलसामी का आखिरी वीडियो..उन्हें बेचैनी महसूस हुई.. जैसे ही उनका परिवार उन्हें पोरूर रामचंद्र अस्पताल ले गया, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई..बाद में, डॉक्टरों ने पुष्टि की..वह कई फिल्मों में व्यस्त थे.” .. जब दिग्गज गुजरे तो टीवी चैनलों ने उन्हें सबसे पहले कॉल किया.. आरआईपी!”

नेटिजन्स ने किया शोक व्यक्त

बता दें कि आर मयिलसामी ने अपने 39 साल के करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा बने और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें सीन-स्टीयर का खिताब भी दिलाया है। इसके साथ ही जैसे ही माइलसामी के निधन की पुष्टि हुई और लोगों को इसके बारे में पता चला तो नेटिजन्स ने शोक व्यक्त किया और ट्वीट कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

यूजर ने ट्वीट कर लिखा

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हमने एक अच्छा इंसान खो दिया है, आपकी आत्मा को शांति मिले #मयिलसामी सर।” एक अन्य यूजर लिखते है कि “शॉकिंग एंड हार्टब्रेकिंग रेस्ट इन पीस # मायिलसामी सर।”

आज हुआ अभिनेता आर मयिलसामी का निधन 

बतातें चलें कि बीते दिन ही माईलसामी ने अपनी आगामी फिल्म ग्लासमेट की डबिंग पूरी की और पीआर फर्म, डी नेक्स्ट ने एक वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें जोश और उत्साह के साथ अपनी लाइनें रिकॉर्ड करते हुए देखा गया था। लेकिन इसके बाद आज अभिनेता आर मयिलसामी (Mayilsamy) का निधन हो गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now