Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘छक्का हो तो ऐसा’….देखें रोहित का खतरनाक सिक्स

New Project124

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा अपने रंग में दिखे। उन्होंने 115 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरी पारी में ताबड़तोड़ अंदाज में 31 रन बनाए। हालांकि वह लंबी पारी नहीं खेल पाए।

रोहित शर्मा ने 20 गेंद में बनाए 31 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा ने कुल 20 गेंदों का सामना किया और रन आउट हो गए। अपनी इस छोटी पारी में रोहित ने 3 शानदार चौके और 2 खतरनाक छक्के भी ठोके। रोहित शर्मा ने नाथन लायन के खिलाफ मिड विकेट से जो छक्का लगाया, उस पर दर्शक झूम उठे और जमकर तालियां बजाईं।

रोहित ने ठोका खतरनाक छक्का

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी का छठवां ओवर नाथन लायन लेकर आए थे। इस ओवर दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने क्रीज से 2 कदम निकाले और आगे बढ़कर गेंद पर मिड विकेट एरिया में जोरदार प्रहार किया। बल्ले से लगते ही गेंद सीधा दर्शकों के बीच जा गिरी। इस खतरनाक छक्के को देख गेंदबाज और कंगारू टीम के खिलाड़ी हैरान रह गए।

टीम इंडिया को चाहिए 115 रन

अगर मैच की बात करें तो भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अभी 51 रनों की दरकार है। टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा 17 जबकि विराट कोहली 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 115 रनों का टारगेट दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now