Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sanjay Leela Bhansali: बड़े पर्दे को छोड़ ‘संजय लीला भंसाली’ ने किया ओटीटी का रुख, इस सीरीज से मचाएंगें गदर

Sanjay Leela Bhansali

Sanjay Leela Bhansali: इन दिनों संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) खूब सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के जबरदस्त फिल्म डायरेक्टर भंसाली अपनी फिल्मों के लिए बड़े-बड़े और आलीशान सेट लगाने के लिए मशहूर है। साथ ही भंसाली की फिल्में भी सुपरहिट होती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संजय लीला भंसाली कई शानदार फिल्में दे चुके हैं, जिसमें ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) से लेकर ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) तक शामिल हैं।

ओटीटी पर गदर मचाने को बेताब संजय लीला भंसाली 

बता दें कि इन दिनों संजय लीला भंसाली बड़े पर्दे को छोड़ ओटीटी पर गदर मचाने को बेताब हैं और इस बीच अब भंसाली की ‘हीरामंडी’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं, जिसका फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने बीते दिन यानी महाशिवरात्री पर आउट कर दिया है।

दिग्गज फिल्ममेकर्स की लिस्ट में शामिल हैं भंसाली

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज फिल्ममेकर्स की लिस्ट में आने वाले संजय लीला भंसाली अब ओटीटी (OTT) पर अपने दर्शकों के लिए बहुत ही शानदार सीरीज लेकर आ रहे हैं। इसलिए फैंस के लिए हीरामंडी (Heeramandi) का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

https://www.instagram.com/bhansaliproductions/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3e67d86a-9bb1-4e32-a6e2-4b4ee9d3314c

नेटफ्लिक्स पर आया हीरामंडी का फर्स्ट लुक

बता दें कि इस वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस जबरदस्त रॉयल लुक में नजर आ रही हैं, यह वीडियो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। इसके साथ ही इस वीडियो को देखकर फैंस की बेचैनी और बढ़ गई हैं और लोग इस सीरीज को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा बेकरार है।

फैंस को भंसाली की ‘हीरामंडी’ का इंतजार

बतातें चलें कि संजय लीला भंसाली की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है और अब भंसाली ने ओटीटी का रुख किया है। भंसाली ने एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं और लोगों को भी भंसाली की फिल्में बहुत पसंद आती हैं। अब फैंस भंसाली की ‘हीरामंडी’ का इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने हीरामंडी के टीजर को किया शेयर

साथ ही सीरीज के पहले लुक ने लोगों की बेकरारी को भी बढ़ा दिया हैं। साथ ही मेकर्स ने टीजर को साझा करते हुए लिखा है कि ‘एक अलग समय, अलग दौर, अलग जादुई दुनिया, जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। इसका हिस्सा बनने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। पेश है ‘हीरामंडी’ की खूबसूरत दुनिया की एक झलक….’कमिंग सून’!

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now