Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

TS EAMCET 2022 Answer Key

BPSC Answer Key 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली बीपीएससी 68 प्रिलिम्स परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बीपीएससी ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी को बिहार के 38 जिलों के 1153 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए वह अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  How To Get a Scholarship: जानिए कैसे पाएं स्कॉलरशिप, पैसों की चिंता छोड़ें और अपनी पढ़ाई जारी रखें

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023: आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर आंसर की की लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- BPSC 68th प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की आपके सामने होगी।

स्टेप 4- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें:  HP TET 2024: हिमाचल प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

स्टेप 5- अब आंसर चेक कीजिए।

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023: आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आंसर की जारी कर दी गई है, अब उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। बता दें, ऑब्जेक्शन ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन होगा। आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2023 शाम 5 बजे तक है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now