Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आयरलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मैच में उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें लाइव

Womens T20 World Cup 2023 Smriti Mandhana

IND-W vs IRE-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में हर रोज कई मजेदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भारत और आयरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का होगा। अगर टीम इसे जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। वैसे तो आयरलैंड इस टूर्नामेंट में अपने सारे मैच हार गई है। लेकिन वह इकलौती टीम है जिसने ऑस्ट्रेलिया को वार्म-अप मैच में हराया था। ऐसे में भारत को आयरलैंड के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ हार से बढ़ी मुश्किल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट में सफर की शुरुआत बेहद शानदार हुई थी। टीम ने लगातार दो मैच जीते थे जिसमें पाकिस्तान को भी मात दी थी। हालांकि बाद में टीम को इंग्लैंड के सामने बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा साथ ही पाकिस्तान को अपने बचे दो में से कम से कम एक मैच हारना होगा।

IND-W vs IRE-W Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव?

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

IND-W vs IRE-W Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव?

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं।

Women’s T20 World Cup 2023 Team India: महिला विश्वकप के लिए ये है टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now