Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘उनके लिए क्रिकेट ही प्राथमिकता है’…रिवाबा ने दिया ये बयान

New Project134

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा हीरो रहे। उन्होंने दोनों पारियों में 10 विकेट लिए। इस मैच के बाद रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने बड़ा बयान दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिवाबा जडेजा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, मैं टीम इंडिया को सबसे पहले बधाई देना चाहूंगी, क्योंकि दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद हम तीनों क्रिकेट फॉर्मेट में पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने जिस तरह टीम को अपना योगदान दिया है। मैं उनकी चोट के बाद वापसी पर शानदार प्रदर्शन करने पर काफी खुश हूं।

गंभीर चोट के बाद अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता है- रिवाबा

रिबाबा ने आगे कहा कि उन्होंने (जडेजा) ने जो देश के लिए प्रदर्शन किया है और इतने लंबे समय के बाद वापसी करके शानदार प्रदर्शन करना उससे मैं काफी खुश हूं। जब आपको गंभीर चोट लगती है और उसका ऑपरेशन होता है, इसके बाद वापसी करते अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है।

जडेजा की पहली प्राथमिकता क्रिकेट- रिवाबा

जडेजा की चोट के वक्त के बारे में रिवाबा ने कहा कि ‘किसी के लिए चार महीने के बाद शरीरिक और मानसिक रूप से वापसी करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। क्योंकि आपको अपनी स्थिति पता नहीं होती है”। “हालांकि मैं रविंद्र के लिए कहना चाहूंगी कि वो बहुत अच्छा है। उनकी पहली प्राथमिकता क्रिकेट ही है।

जडेजा का दिल्ली टेस्ट में प्रदर्शन

दिल्ली टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान जडेजा ने तीन जबकि दूसरी पारी में कुल 7 विकेट निकाले। उन्होंने 10 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। लिहाजा उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now